केदारनाथ में बर्फ ही बर्फ है, नोएडा से बलिया-महराजगंज तक बारिश, ठंडी हवाएं-आंधी, अप्रैल में मौसम को ये हो क्‍या रहा है?

Apr 11, 2026 - 09:46
 0  0
केदारनाथ में बर्फ ही बर्फ है, नोएडा से बलिया-महराजगंज तक बारिश, ठंडी हवाएं-आंधी, अप्रैल में मौसम को ये हो क्‍या रहा है?
UP Uttarakhand Weather Update : अप्रैल के महीने में मौसम ने अजीब करवट ले ली है. उत्तराखंड के केदारनाथ मंदिर में भारी बर्फबारी हो रही है, जिससे चारों ओर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है. वहीं उत्तर प्रदेश के नोएडा से लेकर बलिया, महराजगंज और ज्‍यादातर जिलों में तक तेज बारिश, ठंडी हवाएं और आंधी का असर देखने को मिल रहा है. अचानक बदले इस मौसम ने लोगों को हैरान कर दिया है. कहीं ठंड लौट आई है तो कहीं तेज हवाओं ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है. मौसम के इस अप्रत्याशित बदलाव ने किसानों और आम लोगों की चिंता भी बढ़ा दी है.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0