Aadhaar Offline KYC: आधार-ओटीपी देने का झंझट खत्म, UIDAI लाया ऑफलाइन केवाईसी, डिटेल में समझें पूरा प्रोसेस

Aadhaar Offline KYC Process: UIDAI ने आधार इस्तेमाल करने के तरीके को डिजिटल बनाया है लेकिन आज भी कई जगहें हैं जहां ऑफलाइन KYC की वजह से लोग अपना फिजिकल आधार कार्ड देते हैं। हालांकि आप चाहें, तो UIDAI के ऑफलाइन KYC प्रोसेस के जरिए बिना आधार कार्ड, OTP या बायोमेट्रिक्स दिए अपना ऑफलाइन KYC करवा सकते हैं। इसके लिए आप चंद आसान से स्टेप्स UIDAI की वेबसाइट पर पूरे करने होंगे। जिसके बाद आप अपनी प्राइवेसी को बनाए रखते हुए ऑफलाइन KYC भी करवा सकते हैं।

Apr 11, 2026 - 09:45
 0  1
Aadhaar Offline KYC: आधार-ओटीपी देने का झंझट खत्म, UIDAI लाया ऑफलाइन केवाईसी, डिटेल में समझें पूरा प्रोसेस
अब आधार कार्ड शेयर न करें, ऐसे करें ऑफलाइन KYC

UIDAI Paperless eKYC Benefits: UIDAI ने कुछ समय पहले नई आधार ऐप को लाकर आधार के जरिए होने वाली KYC को डिजिटल और आसान बना दिया था। हालांकि आज भी कुछ जगहों पर ऑफलाइन KYC के लिए आधार कार्ड की फिजिकल कॉपी उपलब्ध करानी पड़ती है। ऐसे में ज्यादातर लोग ऑफलाइन KYC के लिए अपना आधार कार्ड फिजिकली पेश करते हैं। हालांकि कम ही लोग जानते हैं कि UIDAI ऑफलाइन KYC भी उपलब्ध कराता है। ये उन जगहों पर काम आती है, जहां किसी को अपना फिजिकल आधार दिखाना पड़े। इस ऑफलाइन प्रोसेस के चलते आपको अपना आधार नंबर शेयर नहीं करना पड़ता।

बता दें कि UIDAI का ऑफलाइन KYC प्रोसेस उनकी ऑफिशियल साइट पर उपलब्ध है और आप चंद स्टेप्स में इसका फायदा उठाकर अपने आधार डेटा के साथ-साथ अपनी प्राइवेसी को भी सुरक्षित रखता है। इसकी मदद से उन जगहों पर भी KYC करवाने के लिए आप अपने डेटा को सुरक्षित रख सकते हैं, जहां फिजिकल आधार कार्ड देना मजबूरी हो जाता है।

ऑफलाइन KYC के फायदे

UIDAI द्वारा अपनी ऑफिशियल साइट पर उपलब्ध कराए गए ऑफलाइन KYC फीचर के ढेरों फायदे हैं। जैसे कि:

  • यह तरीका पेपरलेस है और आपको अपना आधार कार्ड कहीं देना नहीं पड़ता।
  • इसके रहते आप बिना मोबाइल नेटवर्क या किसी OTP के भी KYC करवा सकते हैं। यही वजह है कि इसे ऑफलाइन KYC का नाम दिया गया है।
  • इसे इस्तेमाल करें, तो आपको अपना आधार फिजिकली किसी को नहीं देना पड़ेगा।
  • इसकी जगह ऑफलाइन KYC में एक सुरक्षित डिजिटल फाइल या QR कोड का इस्तेमाल होता है।
  • इसके साथ ही आप तय कर सकते हैं कि ऑफलाइन KYC में आपका कौन सा डेटा शेयर किया जाए। वहीं अगर आप किसी को अपना आधार हैंडओवर करते हैं, तो कार्ड पर मौजूद सारी डिटेल के लीक होने का डर रहता है।
  • इस प्रोसेस में बायोमेट्रिक्स जैसे कि फिंगरप्रिंट या आईरिस स्कैन की जरूरत भी नहीं रहती। यही वजह है कि ऑफलाइन KYC काफी आसान हो जाती है।
  • ऑफलाइन होते हुए भी UIDAI ने इसे कुछ इस तरह से डिजाइन किया है कि इसमें किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं की जा सकती।इसमें केवाईसी फाइल डिजिटल रूप से हस्ताक्षरित होती है। ऐसे में किसी भी छेड़छाड़ को वेरिफिकेशन सॉफ्टवेयर तुरंत पकड़ लेता है।

कैसे करें ऑफलाइन KYC?

ऑफलाइन आधार KYC करने के लिए आपको:

  1. UIDAI के ऑफिशियल वेबसाइट myaadhaar.uidai.gov.in पर जाना होगा।
  2. इसके बाद अपना आधार और OTP के जरिए लॉगइन करें।
  3. डैशबोर्ड खुलने पर आपको कई ऑप्शन दिखेंगे, वहीं नीचे स्क्रॉल करने पर आप Offline e-KYC के आइकॉन को देख पाएंगे, उस पर क्लिक करें।
  4. अब अपनी पसंद का 4 अंकों का एक Share Code बनाएं जैसे कि 1234। यह आपके पासवर्ड की तरह काम करेगा, जो कि ऑफलाइन फाइल खोलने के काम आएगा।
  5. शेयर कोड डालने के बाद Download बटन पर क्लिक करें।
  6. इसके बाद आपके कंप्यूटर या फोन पर .zip फाइल डाउनलोड हो जाएगी। इसमें आपका आधार डेटा सुरक्षित रूप से मौजूद होगा।
  7. अब जहां भी आपको KYC करवानी है जैसे कि बैंक, टेलीकॉम ऑपरेटर या अन्य संस्थान में ZIP फाइल और अपना बनाया हुआ 4 अंकों का शेयर कोड दे दें।
  8. संस्थान आपकी फाइल और कोड की मदद से आपका ऑफलाइन KYC पूरा कर देगी।

ध्यान रखने वाली बातें

ऑफलाइन KYC का तरीका इस्तेमाल करते हुए जरूरी है कि आप तीन बातों का खासतौर पर ध्यान रखें।

  • ऑफलाइन KYC के लिए आप जो चार अंकों का कोड बनाते हैं, वह आपके आधार की चाबी है। ऐसे में उस कोड को सही जगह पर ही शेयर करें।
  • UIDAI की साइट से आपकी आधार फाइल .Zip फॉर्मैट में डाउनलोड होती है। इस फॉर्मेट को बदलें नहीं और न ही उसके नाम में किसी तरह का बदलाव करें।
  • यह फाइल हमेशा वैध नहीं रहती। ऐसे में KYC करवाते समय नई फाइल डाउनलोड करना अच्छा रहता है।

 

 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0