'चाय तक नहीं मिल रही, जहां है वहां दोगुना-तिगुना दाम', बजट फ्रेंडली डेस्टिनेशन के लिए ऋषिकेश पहुंचे पर्यटकों को झटका

Apr 11, 2026 - 09:46
 0  0
'चाय तक नहीं मिल रही, जहां है वहां दोगुना-तिगुना दाम', बजट फ्रेंडली डेस्टिनेशन के लिए ऋषिकेश पहुंचे पर्यटकों को झटका
Rishikesh LPG Crisis : हमेशा से कम बजट ट्रैवलर्स का पसंदीदा रहा ऋषिकेश इस बार पसीने छुड़ा रहा है. टूरिस्ट सीजन में होटल, राफ्टिंग और कैंपिंग के दाम बढ़ना कोई नई बात नहीं है, लेकिन इस बार मामला थोड़ा अलग है. LPG गैस की कथित किल्लत से ऋषिकेश में इस बार सिर्फ रहने और घूमने का खर्च ही नहीं बढ़ा, बल्कि खाने-पीने जैसी बेसिक चीजें भी महंगी हो गई हैं. कई जगहों पर चाय और कॉफी जैसी बेसिक चीजें तक उपलब्ध नहीं हैं. कुछ रेस्टोरेंट सीमित मेन्यू के साथ काम चला रहे हैं. लोकल 18 पर्यटक आकाश बताते हैं कि इसका असर साफ महसूस किया जा सकता है.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0