ट्रैफिक, भीड़ और महंगे होटल से तंग? समुद्र किनारे मिल सकता है असली सुकून, 2026 में फैमिली संग घूमें भारत के ये बेस्ट बीच

Apr 11, 2026 - 09:46
 0  0
ट्रैफिक, भीड़ और महंगे होटल से तंग? समुद्र किनारे मिल सकता है असली सुकून, 2026 में फैमिली संग घूमें भारत के ये बेस्ट बीच
Best Beaches: हर साल गर्मी आते ही एक ही सवाल घूमता है-कहां जाएं? ज्यादातर परिवार बिना ज्यादा सोचे-समझे पहाड़ों की ओर निकल पड़ते हैं, और फिर वही कहानी शुरू होती है-लंबे ट्रैफिक जाम, महंगे होटल, भीड़ से भरे बाजार. छुट्टी कम और थकान ज्यादा. लेकिन 2026 की गर्मियों में ट्रेंड थोड़ा बदलता दिख रहा है. अब समझदार ट्रैवलर पहाड़ों से हटकर समुद्र की तरफ जा रहे हैं-और वजह भी साफ है. सही प्लानिंग के साथ बीच न सिर्फ सुकून देते हैं, बल्कि बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के लिए ज्यादा आरामदायक साबित होते हैं. भारत की लंबी तटरेखा में ऐसे कई बीच हैं जो गर्मी में भी ठंडक, स्पेस और शांति देते हैं. फर्क बस इतना है कि आपको भीड़ से हटकर सही जगह और सही टाइम चुनना होगा. इस बार अगर आप छुट्टी को सच में एंजॉय करना चाहते हैं, तो समुद्र को एक मौका जरूर दें.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0