Inspiring Story: घर से निकल बनाई पहचान! बागेश्वर की पहली महिला डिलीवरी वुमन बनी सरिता पपोला, हर कोई कर रहा सलाम

Apr 11, 2026 - 09:46
 0  0
Inspiring Story: घर से निकल बनाई पहचान! बागेश्वर की पहली महिला डिलीवरी वुमन बनी सरिता पपोला, हर कोई कर रहा सलाम
Female Delivery Agent Inspiring Story Bageshwar: पहाड़ की महिलाओं के हौसले और मेहनत की मिसाल आज बागेश्वर की सरिता पपोला पेश कर रही हैं. एक साधारण गृहिणी से लेकर जिले की पहली महिला डिलीवरी वुमन बनने तक का सरिता का सफर हर उस महिला के लिए प्रेरणा है, जो घर की जिम्मेदारियों के साथ अपनी पहचान बनाना चाहती हैं. समाज की पुरानी सोच को पीछे छोड़ते हुए सरिता आज न केवल घर-घर सामान पहुंचा रही हैं, बल्कि आत्मनिर्भरता की एक नई इबारत भी लिख रही हैं. पति के सहयोग और अपनी लगन के दम पर उन्होंने साबित कर दिया है कि कोई भी काम छोटा नहीं होता और अगर मन में ठान लिया जाए, तो कोई भी काम मुश्किल नहीं है.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0