Nainital Mausam: नैनीताल में मौसम का यू-टर्न! अप्रैल में मानसून जैसी बारिश ने तोड़ा रिकॉर्ड, लौट आई कड़ाके की ठंड

Apr 11, 2026 - 09:46
 0  0
Nainital Mausam: नैनीताल में मौसम का यू-टर्न! अप्रैल में मानसून जैसी बारिश ने तोड़ा रिकॉर्ड, लौट आई कड़ाके की ठंड
Nainital Weather Update: नैनीताल में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है. अप्रैल की जिस गर्मी में लोग राहत ढूंढते थे, वहां अब मूसलाधार बारिश ने पिछले चार महीनों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. रातों-रात हुई तेज बारिश से जनजीवन थम सा गया है और शहर के उफनते नालों ने नैनी झील की स्वच्छता के लिए भी चुनौती खड़ी कर दी है. हालांकि, इस बारिश से झील का जलस्तर तो बढ़ा है, लेकिन कड़ाके की ठंड ने लोगों को वापस रजाई और हीटर निकालने पर मजबूर कर दिया है. मौसम विभाग की मानें तो आने वाले कुछ दिन ओलावृष्टि और तेज हवाओं के साथ और भी भारी पड़ सकते हैं.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0