डिजिटल इंडिया का दौर! अब घर बैठे दर्ज करें अपनी जानकारी, जानें कैसे करें स्व-गणना, मिलेंगे बड़े फायदे

Apr 11, 2026 - 09:46
 0  0
डिजिटल इंडिया का दौर! अब घर बैठे दर्ज करें अपनी जानकारी, जानें कैसे करें स्व-गणना, मिलेंगे बड़े फायदे
Nainital News: डिजिटल इंडिया के दौर में अब उत्तराखंड के दूरदराज पहाड़ों और गांवों में रहने वाले लोगों को जनगणना के लिए सरकारी कर्मचारियों का इंतजार नहीं करना होगा. केंद्र सरकार की नई 'स्व-गणना' (Self Enumeration) तकनीक के जरिए अब प्रदेश के नागरिक घर बैठे अपने मोबाइल से ही अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे. नैनीताल के एडीएम शैलेन्द्र नेगी ने बताया कि 10 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच पोर्टल के माध्यम से मकानों की डिजिटल गणना की जा सकेगी. सालों बाद होने जा रही इस जातिगत और डिजिटल जनगणना से न केवल डेटा सटीक होगा, बल्कि दुर्गम इलाकों में रहने वाले प्रवासियों और स्थानीय निवासियों के लिए यह प्रक्रिया बेहद सरल और पारदर्शी हो जाएगी.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0