नैनीताल घूमना अब हो जाएगा थोड़ा और महंगा, होटल-रेस्टोरेंट कारोबारियों के इस फैसले से पर्यटकों की जेब होगी ढीली

Apr 11, 2026 - 09:46
 0  0
नैनीताल घूमना अब हो जाएगा थोड़ा और महंगा, होटल-रेस्टोरेंट कारोबारियों के इस फैसले से पर्यटकों की जेब होगी ढीली
Nainital Local News: नैनीताल घूमने का प्लान बना रहे पर्यटकों के लिए एक जरूरी खबर है. सरोवर नगरी में गहराते कमर्शियल गैस संकट की वजह से अब बाहर खाना खाना महंगा होने वाला है. पिछले एक महीने से एलपीजी सिलेंडरों की भारी किल्लत झेल रहे होटल और रेस्टोरेंट संचालकों ने अपने मेन्यू के दाम 10 से 20 प्रतिशत तक बढ़ाने का फैसला किया है. गैस न मिलने के कारण कारोबारी अब कोयले की भट्टियों और इंडक्शन जैसे महंगे विकल्पों पर निर्भर हैं, जिससे उनकी लागत बढ़ गई है. सीजन से ठीक पहले आए इस फैसले से सैलानियों की जेब पर सीधा असर पड़ना तय है.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0