Haridwar Visit: गंगा स्नान के बाद यहां जरूर जाएं! हरिद्वार के इन मंदिरों और सिद्ध पीठों के बिना अधूरी है आपकी यात्रा

Apr 11, 2026 - 09:46
 0  0
Haridwar Visit: गंगा स्नान के बाद यहां जरूर जाएं! हरिद्वार के इन मंदिरों और सिद्ध पीठों के बिना अधूरी है आपकी यात्रा
Best Spritual Places to Visit in Haridwar: हिंदू धर्म में बेहद पवित्र मानी जाने वाली सात पुरियों में से एक हरिद्वार, जिसे हम 'हरि का द्वार' या 'मायापुरी' के नाम से जानते हैं, केवल गंगा स्नान या हर की पौड़ी तक ही सीमित नहीं है. अक्सर श्रद्धालु यहां के मुख्य घाटों पर जाकर अपनी यात्रा पूरी मान लेते हैं, लेकिन हरिद्वार की असली आध्यात्मिक शक्ति और खूबसूरती उन प्राचीन सिद्धपीठों और पौराणिक स्थलों में छिपी है, जिनसे बहुत से लोग आज भी अनजान हैं. यहां की शांत पहाड़ियों और पुरानी गलियों में भगवान शिव के ससुराल से लेकर महाभारत काल के पांडवों के पदचिह्न तक मौजूद हैं. अगर आप इस बार हरिद्वार आ रहे हैं, तो केवल स्नान करके न लौटें, बल्कि उन अनसुने कोनों को भी देखें जो आपकी यात्रा को एक अलौकिक अनुभव में बदल देंगे.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0