'सोचा नहीं था ऐसा होगा', LPG संकट से मुसीबत में ऋषिकेश के होटल, शुरू होने वाली है चारधाम यात्रा

Apr 11, 2026 - 09:46
 0  0
'सोचा नहीं था ऐसा होगा', LPG संकट से मुसीबत में ऋषिकेश के होटल, शुरू होने वाली है चारधाम यात्रा
Char Dham Yatra LPG Crisis : चारधाम यात्रा शुरू होने वाली है. हर साल लाखों श्रद्धालु केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की यात्रा पर निकलते हैं. ऋषिकेश इस पूरी यात्रा का प्रवेश द्वार माना जाता है लेकिन एलपीजी गैस का संकट कारोबारियों के पसीने छुड़ा रहा है. यात्रा शुरू होने में अब बहुत कम समय बचा है, लेकिन शहर के होटलों, ढाबों और रेस्टोरेंट में एलपीजी की किल्लत कम होने का नाम नहीं ले रही. लोकल 18 से ऋषिकेश के एक कैफे मालिक अनूप रावत बताते हैं कि यह स्थिति अचानक आई है. अगर गैस की कमी बनी रहती है, तो यात्रियों को समय पर खाना देना भी चुनौती बन जाएगा.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0